एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती नीना अग्रवाल की अध्यक्षता में नव नियुक्त 95 पीएलवी, अधिकार मित्रों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष श्रीमती नीना अग्रवाल ने अपने संबोधन में पीएलवी एवं अधिकार मित्रों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, उपभोक्ता अधिकारों एवं सामाजिक जागरूकता पर विशेष बल दिया। प्रथम सत्र में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती यशोदा खत्री द्वारा संविधान, महत्वपूर्ण कानूनों, पीएलवी की भूमिका एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पेंशन/छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की। तृतीय सत्र में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा योजनाएं, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना एवं “कानूनी ज्ञान माला” के माध्यम से महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां साझा की गईं। साथ ही नालसा की वेबसाइट एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अंतिम सत्र में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग अशोक कुमार सैनी द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों, न्यायालयीन प्रक्रियाओं, राजस्व अभिलेखों एवं बीएनएसस -2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त 95 पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को पहचान पत्र एवं पीएलवी कैप का वितरण भी किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *