June 21, 2026

श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 अहिंसा द्वारा आयोजित श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्री कुन्द-कुन्द कहान दिगम्बर जैन स्वाध्याय भवन, सरनीमल मन्दिर के पीछे, देहरादून किया गया। कार्यक्रम संयोजिका वीना जैन (केन्द्रीय संयोजिका जैन संस्कार) के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर प्रश्न मंच सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियाँ आयोजित की गई। आतिथ्य शाखा जैन मिलन महिला एकता, देहरादून एवं जैन मिलन महिला, देहरादून रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चन्द जैन, जी रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजिका वीणा जैन ने श्रुतु पंचमी का महत्व बताया ओर कहा कि जैन मान्यता के अनुसार, तीर्थंकरों के दिव्य उपदेशों को लंबे समय तक मौखिक परंपरा (श्रुत परंपरा) के माध्यम से याद रखा जाता था। ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए, इसी ऐतिहासिक दिन आचार्य पुष्पदंत और आचार्य भूतबली ने आचार्य धरसेन के मार्गदर्शन में प्रथम दिगंबर जैन ग्रंथ ‘षट्खंडागम’ की रचना पूर्ण की थी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्रीय महिला संयोजक मधु जैन ने बताया कि वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों द्वारा एक सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से श्रुत पंचमी की महिमा बताइ। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय जैन, सुरेश जैन, मधु सचिन जैन रश्मि जैन, वंदना जैन दीपशिखा जैन एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *