बाढ से सुरक्षा व जलभराव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन
देहरादून 1 जुलाई। बस्ती बचाओ आन्दोलन ने आज बिन्दाल एवं रिस्पना नदियों के कमजोर पुश्तों और जलभराव की गंभीर स्थिति को लेकर जिलाधिकारी अपर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संयोजक अनन्त आकाश के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट को मिला। ज्ञापन में कहा गया है कि गत रात्रि से अतिवृष्टि के कारण बिन्दाल -रिस्पना नदियों में भयावह जलभराव हो गया है, जिससे कमजोर पुश्ते खिसक गए हैं और आसपास की बस्तियों के लिए जान-माल का संकट गहरा गया है। प्रतिनिधिमण्डल ने क्षतिग्रस्त पुश्तों की मरम्मत, नदी किनारे सुरक्षा जाल डालने और प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही की मांग की। इसी प्रकार प्रतिनिधिमण्डल ने देहरादून के प्रमुख चौराहों तथा कालोनियों में जलभराव की शिकायत भी की,अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन में शामिल लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी इस मौके पर उपस्थित थे।
