श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 9 अगस्त। प्रातः स्मरणीय महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ  महादेव जी मंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन जीव अन फॉउंडेशन और श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी मंदिर सेवादल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें सिटी हार्ट ब्लड सेंटर द्वारा ब्लड एकत्र किया गया। सर्वप्रथम दिगंबर दिनेश पुरी, गांधी जी (डायरेक्टर सिटी हार्ट ब्लड सेंटर), रेड क्रॉस सोसाइटी से अनिल वर्मा, जीव अन फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट सार्थक गुप्ता, पृथ्वीनाथ मंदिर सेवादल से संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, तुषार बंसल, सचिन अग्रवाल, दीपक मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। कैंप में 39 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कैंप में भाजपा की वरिष्ठ नेता समाजसेवी जोगिंदर सिंह पुंडीर ने सभी रक्तदाताओं को एक-एक वृक्ष और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विशाल गुप्ता, पंकज मेसनजी, सुशील अग्रवाल, पारस गोयल, अरुण शर्मा , बलेश गुप्ता, सनी सेठी, जीव अन फाउंडेशन से ज्योति गुप्ता, डॉली गुप्ता, एकता गुप्ता, सलोनी गुप्ता, शिवम गुप्ता, देव गुप्ता, निवेदिता गुप्ता, एकता गुप्ता, राहुल माटा, राहुल पवार, विशाल चौहान, गगन गांधी, प्रवीण गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अनमोल गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल आदि ने रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाई। आयोजकों ने मंदिर में रक्तदान करने वाले समस्त रकदाताओं का आभार प्रकट करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक होने और रक्तदान करने की अपील की और अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जुड़ने का आवाहन किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *