स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ पर माल्यार्पण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

बहराइच 14 अगस्त। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच, श्रावस्ती के तत्वावधान में “अगस्त क्रांति पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतिम दिन विकास खण्ड तेजवापुर और महसी अंतर्गत कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ पर माल्यार्पण कर अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने किया। माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्र गीत वन्देमातरम् का गायन किया गया, एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने तेजवापुर और महसी में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ को धूप,धूल और बारिश से सुरक्षित रखने के लिए एक छतरी बनवाया जाना आवश्यक है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों से अपील किया कि शिला स्तम्भों पर छतरी का निर्माण अतिशीघ्र करवाने का कष्ट करें। कार्यक्रम में संगठन के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, परशुराम, तहसील पयागपुर प्रभारी बाबूलाल वर्मा, अरूण कुमार वर्मा सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *