निदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 21 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी डॉ. बी. राजेन्द्र ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने निदेशक से प्रशासनिक प्रशिक्षण, सुशासन और प्रशासनिक सेवाओं में क्षमता विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की । राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करना चाहिए। उन्होंने जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
