एसएसपी ने किया पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण
नई टिहरी। नव नियुक्त एसएसपी श्रीमती सरिता डोबाल ने संभाली कमान, पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का किया विस्तृत निरीक्षण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती सरिता डोबाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस कार्यालय, नई टिहरी की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसेवा, बेहतर पुलिसिंग और जवाबदेह कार्यप्रणाली टिहरी पुलिस की प्राथमिकता।
