एसडीआरएफ उत्तराखण्ड के 11वें सेनानायक बने अजय गणपति

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय गणपति ने एसडीआरएफ उत्तराखण्ड के सेनानायक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बल की गरिमा, कार्यक्षमता एवं उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सकारात्मक प्रयासों का संकल्प व्यक्त किया। एसडीआरएफ उत्तराखण्ड परिवार की ओर से अजय गणपति, आईपीएस को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *