अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

एस. के.एम न्यूज़ सर्विस

टिहरी गढ़वाल। नशा तस्करों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालकर होगी गैंगस्टर एक्ट एवं हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई, साइबर अपराधों की विवेचना में तेजी लाने के एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती सरिता डोबाल ने ANTF एवं साइबर सेल की समीक्षा बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए। ANTF को विगत 05 वर्षों में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड तैयार करने तथा आदतन एवं संगठित नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई के निर्देश। साइबर सेल को लंबित साइबर विवेचनाओं में तेजी लाने, विवेचकों को आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा डिजिटल साक्ष्यों एवं तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश। नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी निगरानी एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर जोर।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश—अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आदतन अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई। अपराध पर प्रहार, जनपद की सुरक्षा और आमजन का विश्वास हमारी प्राथमिकता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *