थाना सेलाकुई का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा थाना सेलाकुई का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सभी रिकार्ड, रजिस्टर, आर्म्स एमुनेशन, मालो एवं साफ सफाई का गहनता से भौतिक निरीक्षण किया गया। आज क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई की उपस्थिति में थाना सेलाकुई का अर्द्द वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के द्वारा सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना सेलाकुई के मालखाने का निरीक्षण किया गया। जिसमें मालखाने के अंदर की व्यवस्था रख-रखाव एवं सम्पूर्ण सरकारी सम्पत्ति को चैक किया गया। थाना सेलाकुई के अस्लाहों का निरीक्षण किया गया तथा थाना सेलाकुई के अधिकारी/कर्मचारी गणों को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गई। थाना सेलाकुई के मैस का निरीक्षण किया गया। जिसमें मैस की साफ-सफाई को चैक किया गया एवं मैस में अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु बनने वाले भोजन संबंधित जानकारी ली गई। कर्मचारी गणों के बैरिक का निरीक्षण किया गया। साफ सफाई चैक की गई। थाना सेलाकुई के कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। थाना सेलाकुई के समस्त रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया समस्त रजिस्टर अध्यावधिक पाए गए. इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के द्वारा आज थाना सेलाकुई पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणो का सम्मेलन भी लिया गया व समस्या पूछी गयी तो किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नही बताई गई। सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे 05 बिन्दुओं के अभियान में विशेष रुचि लेकर निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *