प्रदेश कार्यालय पहुंचे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 29 अगस्त। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का आज प्रदेश कार्यालय देहरादून पहुंचे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर इंतजार हुसैन की पुनः नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रईस अंसारी ने बताया कि इंतजार हुसैन ने मोर्चे को बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ाया है और संगठन ने इसी लगन को देखते हुए उन्हें आगे भी कार्य करने का मौका दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष महानगर प्रभारी अनीश गॉड, प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा युसूफ मलिक, इसरार अल्वी,  नाजिम राठी, अंकुर जैन, हाजी सलीम, रईस खान, मुजस्सिम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *