June 12, 2026

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा नशा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने के विरुद्ध लोगों को जागरूक एवं साइबर क्राइम, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा वर्तमान मे चलाए जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही किए जाने के दृष्टिगत आज थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट व कुशल पर्यवेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी व पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा न करने के संबंध में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया एवं नशा बेचने एवं नशा करने वालों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने का आग्रह किया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में अंतर्गत लोगों को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों घरेलू नौकरों के शत प्रतिशत सत्यापन कराने, यातायात के नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराध के संबंध में सतर्क रहने की हेतु नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन ना कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा किरायेदारों आदि का सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *