सहारनपुर की तहसील नकुड में संग्रह अमीन की रसीद बही गुम होने पर अनाधिकृत घोषित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 04 नवम्बर। उप जिलाधिकारी नकुड राम्या आर0 ने बताया कि जनपद सहारनपुर की तहसील नकुड में कार्यरत श्री मनोज शर्मा तत्कालीन सामयिक संग्रह अमीन को निर्गत मुख्य देय रसीद बही संख्या 0629801 जो 09 जुलाई 2022 को सायंकाल मोटरसाईकिल पर स्थित बैग से गुम हो गयी है, जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना गंगोह पर 08 अगस्त 2022 को दर्ज करायी गयी है। मुख्य देय रसीद बही में प्रयुक्त रसीदों की संख्या 0629801 से 0629866 तक तथा अप्रयुक्त रसीदों की संख्या 0629867 से 0629900 तक है। मुख्य देय रसीद बही संख्या 0629801 की उपर्युक्त रसीद बही 0629867 से 0629900 तक रसीद बही का प्रयोग अवैधानिक होगा, तथा इसके माध्यम से किये जाने वाले किसी भी भुगतान को राजस्व विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया जायेगा। यदि उपरोक्त रसीद बही किसी व्यक्ति को मिले तो इसकी सूचना तत्काल उप जिलाधिकारी नकुड अथवा तहसीलदार नकुड को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *