लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु 26 दिसम्बर तक करें आवेदन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
सहारनपुर, 23 दिसम्बर। जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने जनपद में खेल एवं खिलाडियों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से शासन के आदेशों के क्रम में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के आधार पर वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए सामान्य तथा सामान्य खिलाडियों की भांति शासनादेशों के द्वारा दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए भी लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाये।
उप क्रीडा अधिकारी श्री काशी नरेश यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि पात्रता रखने वाले पुरूष एवं महिला राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडी की उपलब्धि के विवरण के सापेक्ष खेल प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित छाया प्रतियाँ संलग्न करते हुए 26 दिसम्बर 2022 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने पात्रता के बारे में बताते हुए कहा कि खिलाड़ी को उ0प्र0 का वास्तविक मूल निवासी होना चाहिए। खिलाड़ी कम से कम लगातार 03 बार वर्ष 2020-21 के लिए तथा वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो और राष्ट्रीय खेल एवं राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया हो और साथ ही उस वर्ष में जिसके लिए पुरस्कृत किये जाने की सिफारिश की जाती है, उस वर्ष में उसके द्वारा पदक अर्जित किया गया हो। यदि कोई खिलाडी राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया हो तथा वह शासनादेश में उल्लिखित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं यथा ओलम्पिक गेम्स, विश्व चैम्पियनशिप/विश्व कप (04वर्ष के अन्तराल में आयोजित होने पर) एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन चैम्पियनशिप एवं कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप (04 वर्ष में01 बार आयोजित होन वाली) सैफ गेम्स में प्रतिभाग करता है, तो उसे भी पात्र माना जायेगा। खिलाडी को अपने आवेदन के साथ शपथ-पत्र (डोप टेस्ट) देना होगा कि वह कभी किसी प्रतियोगिता एवं चैम्पियनशिप व खेल आयोजन में मादक पदार्थो के सेवन में भागीदार नही रहा है और नही इस प्रकरण में उसे दोषी पाया गया है। आवेदनकर्ता यह भी शपथ प्रस्तुत करेंगे कि वह मा0 न्यायालय द्वारा किसी वाद में दोषी नही पाया गया है और न ही वह यौन उत्पीडन से सम्बन्धित किसी आरोप में दोषी पाये गये है। उक्त पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा पुरूष खिलाड़ी को लक्ष्मण पुरस्कार एवं महिला खिलाड़ी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में सम्मिलित 31 खेलों तैराकी, तीरदंाजी, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, कैनोइंग एण्ड केयाकिंग, साइकिलिंग, घुडसवारी, तलवारबाजी, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैण्डबाल, हॉकी, जूडो, कबडडी, खो-खो, रोइंग, शूटिंग, टेबुल-टेनिस, लानटेनिस, वालीवाल, भारोत्तोलन, बेस्टफिलिक, कुश्ती, ताइक्वांडो, याचिंग, गोल्फ, क्रिकेट, साफ्ट टेनिस, कराटे व वुशू में पुरूष एवं महिला खिलाडी को लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी जिनके द्वारा सम्बन्धित खेल में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए प्रदेश एवं देश का गौरव बढाया गया हों। एक व्यक्ति को एक बार ही पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। सरकार किसी भी व्यक्ति का नाम पुरस्कृत स्पोर्ट्समैन की सूची से निरस्त कर सकती है और उस दिशा में ऐसे व्यक्ति से उसको दी गई प्रतिमा तथा वर्तिलेख को वापस करने की अपेक्षा की जायेगी। इस प्रकार निरस्तता अन्तिम होगी और उसके विरूद्ध कोई अपील नही की जा सकेगी। किसी सिफारिश के सम्बंध में किसी भी रूप में कन्वेसिंग करने से उस प्रविष्टि को अनर्ह ठहराया जा सकेगा। राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप एवं राष्ट्रीय गेम्स में मात्र प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को पुरस्कार हेतु पात्र नही माना जायेगा। लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के वेटरन वर्ग के आवेदनकताओं हेतु निर्धारित आयु सीमा 40 वर्ष है। वेटरन वर्ग में जिस वर्ष के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष 01 अप्रैल को खिलाडी की आयु 40 या उससे अधिक होने पर पात्रता मान्य होगी। वेटरन वर्ग में उपरोक्त निर्धारित खेलों में से किन्ही दो खेलों के ऐसे वृद्ध (वेटरन) महिला एवं पुरूष खिलाडी को लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है, जिसके द्वारा सम्बंिधत खेल में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंको हेतु निर्धारित राष्ट्रीय चैम्पियनािप एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए प्रदेश एवं देश का गौरव बढाया गया हो। लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय खेल एवं राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिताओं हेतु विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक एवं प्रतिभाग करने पर अंको का निर्धारण किया गया है। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी से अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को वरियता प्रदान की जायेगी। लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु उपलब्धि के आधार पर खिलाडियों को अंक अनुमन्य किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ अंको के आधार पर खिलाडियों का चयन शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा। आवेदन पत्रों के साथ खिलाडियों की दो फोटो एवं उनके खेल प्रमाण-पत्रों की संबंधित खेल संघ द्वारा प्रमाणित प्रतियां को संस्तुति उपलब्ध कराया जाना नितान्त आवश्यक है। अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संलग्न विवरण के सम्बन्ध में अपना इस आशय का प्रमाण-पत्र संलग्न करें कि संबंधित प्रतियोगिता मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है। कृपया अपने खेल से सम्बन्धित पात्र खिलाडियों के प्रस्ताव पूर्ण वांछित सूचनाओं सहित उपलब्ध कराने का कष्ट करें। आवेदन पत्र पर सामान्य अथवा वेटरन किस वर्ग में आवेदन किया जा रहा है का साफ-साफ उल्लेख किया जाना आवश्यक हैं उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले एवं अपूर्ण आवेदन पत्रो पर कोई विचार नही किया जायेगा।