उत्तराखंड श्रम कांग्रेस ने किया श्रमिकों का सम्मान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज मजदूर दिवस के उपलक्ष में उत्तराखंड श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर मजदूर दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि आज मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है। इस अवसर पर दिनेश कौशल ने कहा कि मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के नाम समर्पित यह दिन 1 मई है। श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी देश के विकास के लिए अहम भूमिका में होते हैं। हर कार्य क्षेत्र मजदूरों के परिश्रम पर निर्भर करता है। मजदूर किसी भी क्षेत्र विशेष को बढ़ावा देने के लिए श्रम करते हैं। इस अवसर पर घण्टाघर में आयोजित कार्यक्रम भारी वर्षा के बावजुद सैंकडों की संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे एवं श्रमिकों को मुख्य अतिथि नवीन जोशी व श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल ने मिठाई खिलाकर एवं शाॅल उढाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी, पूनम कण्डारी, हरेन्द्र बेदी, आरूषी सुन्द्रियाल, गोपाल गडिया, मनीष गर्ग, सुनीता कोठियाल, फहीम खान, सुरेश कुमार, नीशा खान, डाॅ0 संजय चैधरी, गीता कैन्तुरा, अंशुमन, विजय कण्डारी, अशोक मल्होत्रा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *