राहुल गांधी की समझौताहीन लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं : करन माहरा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने देहरादून के गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख आयोजित विशाल ‘‘मौन सत्याग्रह’’ की अपार सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। करन माहरा ने कहा कि प्रदेशभर में कई दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के बावजूद जिस प्रकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या कार्यक्रम में शिरकत की उससे निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिस प्रकार का उत्साह कार्यकर्ताओं में देखने को मिला है उससे स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी जी की मोदी-अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्ति की लूट के खिलाफ निडर और समझौताहीन लड़ाई में पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का हरेक कार्यकर्ता राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की हिटलरशाही ताकतों के साथ जनहित में लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने यह भी कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों का दुरूपयोग केवल विपक्षी दल के नेताओं पर किया जा रहा है, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है तथा जनता पर अपने हिटलरी आदेश थोपे जा रहे हैं उससे विपक्ष ही नहीं देश की जनता भी मोदी शासन से छुटकारा चाहती है परन्तु इसके लिए सभी विपक्षी दलों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। करन माहरा ने पार्टी के सभी जिला, महानगर, ब्लाक व नगर अध्यक्षों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला मुख्यालयों में  भी जिस प्रकार 12 जुलाई का मौन सत्याग्रह सफलता पूर्वक आयोजित किया गया उसके लिए सभी कांग्रेसजन धन्यवाद के पात्र हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *