सचिन गुप्ता ने किया दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 19 जुलाई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन गुप्ता ने जनपद चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना में करंट लगने से हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने घटना में मृत हुए लोगो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा की मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी और घायलों को उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराया जाएगा। सचिन गुप्ता ने कहा की इस दुर्घटना में जिनके अपने चले गए उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता लेकिन भाजपा संगठन दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। सचिन गुप्ता ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।