दून नगरी में 28 नवम्बर को आयोजित होगी शोभायात्रा : भगवत प्रसाद मकवाना

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने पवित्र ग्रन्थ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव को लेकर बैठक की। श्री मकवाना के तेगबहादुर रोड़ स्थित अपने आवास पर मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 28 नवम्बर को आयोजित होने वाली शोभायात्रा को सफ़ल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी।

श्री मकवाना ने कहा कि शोभायात्रा वार्ड 61 ऋषि नगर से प्रारम्भ होगी।शोभायात्रा का आयोजन वार्ड 61 पार्षद एवं राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीतू बाल्मिकी के द्वारा किया जाएगा।शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा (काऊ) एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना को बतौर मुख्य अतिथि निमंत्रण दिया गया है। शोभायात्रा नालापानी चौक से डीएल रोड़, करनपुर, सर्वे चौक, तिब्बती मार्केट, दर्शन लाल चौक, घंटाघर एवं पल्टन बाज़ार से होते हुए नगर निगम में समापन होगा। शहर के सभी मुख्य चौराहों पर शोभा यात्रा का स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।
बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, धर्मपाल घाघट, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मिकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, प्रदेश महामंत्री राजीव राजौरी, नीरज नागलिया,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मनचल, महानगर महामंत्री संयम कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *