महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को अंतिम  रूप दिया जा रह है। महंत किशन गिरी  एवं दिगंबर भरत गिरी जी की संयुक्त अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक टपकेश्वर मंदिर में हुई। बैठक में मेले से संबंधित सरकारी विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में महंत किशन गिरी ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर एवं श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल द्वारा की जा रही व्यवस्था की जानकारी दी। मंदिर परिसर में हर तरफ सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी  कैमरे लगा दिए गए है। पुलिस विभाग ने मंदिर समिति को आश्वासन दिया कि महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं को समस्या न हो इसके लिए पुलिस अपना पूर्ण सहियोग मंदिर समिति को देगी। साथ ही वीआईपी गेट भी अलग बनाया जाएगा। महंत किशन गिरी ने जानकारी दी कि मेले में एम्बुलेंस और डॉक्टर की टीम को दवाइयों के साथ तैनात किया जायेगा। छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता नवनीत क्षेत्री ने जानकारी दी महाशिवरात्रि पर सफाई व्यवस्ता के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी साथ ही मेला क्षेत्र में दवाइयों का स्प्रे भी लगातार किया जाता रहेगा साथ ही छावनी परिषद द्वारा रोड लाइट एवं पेयजल व्यवस्था के लिए सभी व्यवस्था की जाएगी। महंत किशन गिरी ने कहा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए मंदिर द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही है तथा महाशिवरात्रि वाले दिन श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के वॉलिंटियर्स लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। बैठक में विद्युत विभाग के कनिष्ट अभियंता योगेश पांडे ने भी महाशिवरात्रि से पूर्व सभी तयारिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में टपकेश्वर सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, देवेंद्र पाल सिंह, उमेश रावत, आशीष गुप्ता, डीके शर्मा मौजूद रहे।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *