November 8, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 26 मई। उत्तराखंड में विकास कार्यों के नाम पर लाखों पेड़ बली चढ़ गये है। अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण बहुत प्रभावित हुआ है। बेतहाशा गर्मी बढना और जिसका असर अब वाटर लेवल पर भी पड़ा है। अब सरकारी तंत्र का बेतुका खलंगा परियोजना को लाना देहरादून के लिए बहुत घातक साबित होने वाला है।

जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा पिछले 2 वर्षो से लगातार पेड़ों को बचाने का अभियान चला रही है ताकि हमारे पेड़ बचे रहे। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि उनकी समिति पीछले 2 वर्षों से एक-एक पेडो को ट्री गार्ड से मुक्त कर रहीं है।  जहां भी पेड़ों के तने को सिमेन्ट से दबाया गया है, वहां से सिमेन्ट की खुदाई करके उन्हें नया जीवन प्रदान कर रहीं है। वहीं खंगला में 2000 पेड़ों को योजना के लिए काटने की प्रयोजन है जो कभी कामयाब नही हो सकती है। आज खंगला में समिति के सभी सदस्यों ने अपना दुःख व्यक्त किया और उन पेड़ों पर अंगवस्त्र पहना कर यह संकल्प लिया कि चाहे हमारी जान चली जाए लेकिन हम एक भी पेड़ नहीं कटने देंगे। इस आंदोलन में विभिन्न संस्थाओं के साथ श्री महाकाल सेवा समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, आलोक जैन, डा० नितिन अग्रवाल, हेमराज अरोड़ा, गौरव जैन, आयुष जैन, सचिन आनंद, राहुल माटा, कृतिका राणा अनुष्का राणा मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *