पेरिस ओलंपिक : भारतीय ओलंपिक दल को चीयर करते हुए दी शुभकामनाएं

Oplus_131072
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
फरीदाबाद। पेरिस में आयोजित किए जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय दल को शुभकामनाएं देने हेतु राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने ओलंपिक खेलों में भाग लेने गए 117 भारतीय खिलाड़ियों के दल को चीयर करते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आज सभी स्टाफ सदस्यों और सभी विद्यार्थियों ने देश के शान और देश का पेरिस ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एक सौ सत्रह खिलाड़ियों के दल को चीयर करते हुए शुभकामनाएं दी। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्र छात्राओं ने पेंटिंग और पोस्टर बना कर देश के सभी एक सौ सत्रह खिलाड़ियों को शुभ संदेश दिए। छात्र, छात्राओं और अध्यापकों एवम अध्यापिकाओं सुशीला, ममता, प्राध्यापक दीपक, जितेंद्र तथा रविंद्र ने विद्यार्थियों अंजली, काजल, प्रतिज्ञा,रीना, पूजा, उर्वशी, लाडली, साबिया, निधि, नंदिनी, ललिता तथा पूनम सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने सभी खिलाड़ियों सहित हरियाणवी खिलाड़ियों एवं सम्पूर्ण भारतीय ओलंपिक दल पर गर्व है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि उल्लेखनीय है कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि पेरिस ओलंपिक के 117 खिलाड़ियों के दल में 24 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को बधाई देते हुए कहा की हरियाणा की खेल नीति से हरियाणा में बहुत अधिक खेल प्रतिभाएं निकल कर देश का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व कर देश को गर्वान्वित कर रही है, यह प्रत्येक देशवासियों के लिए गौरव की बात है। आज विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ सदस्यों ने देश के सभी खिलाड़ियों और ओलंपिक दल के सभी सदस्यों के द बेस्ट करने के संदेश दिए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सुंदर आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।