August 21, 2026

‘लाइन्स क्लब ग्रीन वैली’ ने लगाया गाँधी पार्क में वाटर कूलर

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा जल सर्वसुलभ उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए ‘लाइन्स क्लब ग्रीन वैली’ ने गाँधी पार्क देहरादून में वाटर कूलर लगाया, जिसका शुभारम्भ मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा किया गया।
आज गाँधी पार्क देहरादून में लाइन्स क्लब ग्रीन वैली द्वारा श्रीमती पुष्पा देवी गोस्वामी की पुण्यस्मृति में राहगीरों व आमजन के लिए वाटर कूलर लगाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मेयर सौरभ थपलियाल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव समाज सेवी सचिन गुप्ता, समाज सेवी पी.एल. सेठ ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा की ठंडे पानी का कूलर स्थापित कर ‘लाइन्स क्लब ग्रीन वैली’ ने एक ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा जल उपलब्ध होगा, जो निश्चित ही सराहनीय कार्य हैं।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *