भारतीय जन जागरण पार्टी धूम धाम से मनायेगी स्वतंत्रता दिवस

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। भारतीय जन जागरण पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय राजपुर रोड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा लालमणि भारद्वाज ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश राज उपस्थित थे।

बैठक में अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गहन विचार विमर्श के उपरांत मुस्कान को भारतीय जन जागरण पार्टी के सदस्य पद से निष्कासित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लालमणि भारद्वाज ने कहा की आज यह बैठक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु आयोजित की गई। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ भारतीय जन जागरण पार्टी द्वारा धूम धाम से मनाई जाएगी। प्रदेश कार्यालय राजपुर रोड में ध्वजारोहण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित कुमार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूराम जायसवाल, प्रदेश सचिव एवं सलाहकार श्रवण कुमार, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौधरी, सोनू शर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बर्मन, योगेश कुमार, खुशी, ममता, पिंकी आदि सम्मिलित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *