आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 11 अक्टूबर। श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट विधानसभा कार्यालय 230 इंदिरा नगर में माँ नंदा देवी मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने की। मुख्य वक्ता के रूप में महानगर के उपाध्यक्ष एवं साह संयोजक सुनील शर्मा उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों, स्थानीय उद्यमियों के विकास, तथा जीएसटी के नए नियमों और अनुपालन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं को पूर्ण ज्ञान होगा, तभी वे इसे जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
कार्यशाला में शेखर नौटियाल मण्डल महामंत्री, विकास बेनवाल मण्डल महामंत्री एवं कार्यक्रम सयोजक, देवेंद्र बिष्ट महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजकुमार तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष एवं सह संयोजक, अभिषेक शर्मा मण्डल मंत्री एवं सह संयोजक, श्रीमती समिधा गुरुंग, संतोष कोठियाल, नीरज जैन, धीरज ग्रोवर, भगत भंडारी, श्रीमती रीता विशाल, कु. मुक्ता वर्मा, एसपी सिंह, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती किरन थापा, अनुराज क्षेत्री, कु. मेघा, रवि यादव, पुनीत बग्गा, राजेश चोधरी, सागर गुरुंग, सतीश साहनी सहित शक्ति केन्द्र सयोजक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *