फाउंडेशन ने किया कुम्हार प्रजापति समाज के प्रधान छोटे राम का सम्मान
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून, 13 अक्टूबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित कपूर फाउंडेशन के द्वारा कुम्हार प्रजापति समाज के प्रधान छोटे राम एवं अन्य प्रजापति समाज के महानुभावों का सम्मान किया तथा उनका दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वदेशी अपनाओ के नारे के संकल्प के तहत कुम्हार प्रजापति समाज के पुरुषों और महिलाओं का सम्मान करते हुए जनता से आह्वान किया कि दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं प्रजापति समाज द्वारा निर्मित सामान को अधिक से अधिक खरीदे साथ ही प्रजापति समाज के प्रधान छोटे राम ने प्रजापति समाज की मिट्टी मिलने में हो रही है सुविधा की ओर भी ध्यान आकर्षित किया तथा इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा भगवत प्रसाद मकवाना एवं अमित कपूर द्वारा प्रजापति समाज को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी से बात की जाएगी। इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, अमित कपूर भाजपा वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, राजेश राजोरिया प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा विनोद घाघट मीडिया प्रभारी, विक्रम, छोटे राम अध्यक्ष प्रजापति समाज तथा अन्य साथी मौजूद रहे।
