यूनियन ने फूंका राजधानी दून में संवाददाता का पुतला

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून, 14 अक्टूबर। आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन एवं राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत से जुड़े संगठन के लोग राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध, राष्ट्रीय सचिव चुननी लाल डिंगिया व नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के नेतृत्व में नगर निगम प्रांगण में एकत्रित हुए और दून अस्पताल चौक पर आज तक की संवाददाता अंजना ओम कश्यप का पुतला दहन किया गया। इसके उपरांत शहर कोतवाली देहरादून में प्रार्थना देकर संगठन की और से अंजना ओम कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। थाना कोतवाली के एसएसआई को मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध, राष्ट्रीय सचिव चुन्नीलाल दुनिया, प्रदेश सलाहकार आशुतोष बडाक, प्रदेश प्रभारी मदन लाल डिंगिया, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष महिपाल सिंह लोहट, नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल, नगर सचिव विनोद कुमार, रोहित शुभम सौदे, इंदर सिंह, मनीष, सुमित, रवि, सनी, अरुण, शाहिद, ऋतिक, विजय कुमार, साहिल, विमला देवी, नेहा देवी, नीरज, राजेश, ऋतिक, आशु आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *