सिद्धसौड में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
रुद्रप्रयाग, 14 अक्टूबर। विकास खंड जखोली के दूरस्थ न्याय पंचायत बष्टा बडमा के सिद्धसौड़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आस-पास की ग्राम पंचायतों जखोली बड़मा, भाती बड़मा, मुन्नादेवल, कुरहोला, जखनोली, टाट, किरोड़ा एवं उत्तरी से 100 से अधिक लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 25 आवेदन, विधवा पेंशन के 07 आवेदन, दिव्यांग पेंशन के 04 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बीपीएल प्रमाण पल, पंचायतराज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर, एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पल जारी किए गए, शिविर में समाज कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं सहायक समाज कल्याण अधिकारी धीरज बुराजा द्वारा जानकारी प्रदान की गई व नॉन सीवीएस खाताधारकों को सीबीएस खाते खुलवाने हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जखोली बडमा सविता देवी, प्रधान कुरछोला सुर्विला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोली बड़मा चतर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह विरम्वाण, सुन्दर सिंह नेगी, वन सरपंच जखोली बडमा राम सिंह पंवार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल चंद पंत, सहायक प्रबन्धक निगम, गोविन्द टम्टा एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
