1 नवंबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा पारंपरिक पर्व “ईगास बग्वाल”
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार 1 नवंबर 2025 को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में सायं 6 से 7 बजे तक पारंपरिक पर्व “ईगास बग्वाल” हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय परंपराओं व लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी जय भरत सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ना और स्थानीय कला को प्रोत्साहित करना है।
