अजब गजब हाल : आधे अधूरे मंत्री मंडल के साथ मनाया जा रहा रजत जयंती वर्ष
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 03 नवंबर। उत्तराखंड राज्य की धामी सरकार बेशक राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहीं हैं, लेकिन यहां एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा हैं की क्या सरकार रजत जयंती वर्ष के अवसर पर अपना मंत्री मंडल पूरा नहीं कर सकती थी, क्योकि वर्तमान मे धामी सरकार आधे अधूरे मंत्री मंडल के साथ रजत जयंती वर्ष मना रहीं हैं। शायद उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य हैं जो आधे अधूरे मंत्री मंडल के भरोसे चल रहा हैं। राज्य मे कुल 12 मंत्री पद हैं, जिनमे से इस समय 05 पद रिक्त चल रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी समेत 07 मंत्री राज्य को चला रहे हैं। जो जानकारी एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस को प्राप्त हुई हैं उसके अनुसार मुख्यमंत्री धामी के 36 विभाग जिनमे 1 . मंत्रिमंडल परिषद, 2. कार्मिक एवं भारत सरकार की सेवाओं की स्थापना, 3. जागरूकता, स्वराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन और लोक सेवा, 4. सचिवालय प्रशासन, 5. सामान्य प्रशासन, 6. योजना, 7. राज्य संपत्ति, 8. सूचना, 9. गृह, जेल, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड, सैनिक कल्याण, 10. राजस्व, 11. खनन एवं औद्योगिक विकास, 12. औद्योगिक विकास, 13. श्रम, 14. सूचना प्रौद्योगिकी, 15. विज्ञान और प्रौद्योगिकी, 16. पेयजल, 17. ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा, 18. आयुष और आयुष शिक्षा, 19. उत्पाद शुल्क, 20. न्याय, 21. पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन, 22. आपदा प्रबंधन और पुनर्वास, 23. नागरिक उड्डयन, 24. समाज कल्याण, 25. अल्पसंख्यक कल्याण, 26. छात्र कल्याण, 27. परिवहन, 28. लघु और सूक्ष्म मध्यम उद्यम, 29. खादी और ग्राम उद्योग, 30. वित्त, वाणिज्य, स्टाम्प और पंजीकरण, 31. शहरी विकास, 32. आवास, 33. विधायी और संसदीय कार्य, 34. पुनर्गठन, 35. जनगणना, 36. शिक्षा शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पास 10 विभाग हैं जिनमे सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं, सिंचाई, लघु सिंचाई शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास 09 विभाग हैं जिनमे कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के पास 06 विभाग हैं जिनमे विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास 04 विभाग हैं जिनमे वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के पास 04 विभाग हैं जिनमे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल, युवा कल्याण शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पास 06 विभाग हैं जिनमे पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन शामिल हैं। शुरुआत में 3 पद खाली थे, बाद में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से एक और पद खाली हुआ। मार्च 2025 में प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद, खाली पदों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं काफी समय से चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई विस्तार नहीं हुआ है। उत्तराखंड की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार अब किसी पहेली से कम नहीं रह गया। राज्य में कुल 70 विधानसभा सीटें, सरकार में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री होने चाहिए।
