पदक विजेता पुलिस कर्मी ने की एसएसपी दून से मुलाकात

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 05 मार्च। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से मुलाकात की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उप निरीक्षक दूरसंचार को एसएसपी दून ने शुभकामनाएं दी। भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार के स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। हल्द्वानी में आयोजित 24 वें योनिक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 मे दून पुलिस के उप निरीक्षक पुलिस संचार ने स्वर्णिम प्रदर्शन कर 02 पदक प्राप्त किये थे। प्रतियोगिता में अलग- अलग आयु वर्ग में स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त किये थे। प्रतियोगिता के पदक विजेता गोवा में होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विगत 27 फरवरी से 01 मार्च तक जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित 24 वें योनिक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन। चैम्पियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग कर जनपद देहरादून में नियुक्त उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल द्वारा स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस आयु वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा 50 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। आज पदक विजेता द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून शिष्टाचार भेंट की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रतियोगिता के दौरान स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाले उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रतिभागी गोवा में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *