राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी ने दिया पीआरडी जवानों के धरने को समर्थन

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने आज यहां कहा कि भविष्य में हमारी सरकार बनती है तो पीआरडी जवानों को 365 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त बातें आज यहा पीआरडी जवानों के 18 मार्च से चली आ रही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल जवानों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने ने कहा कि हम सभी पीआरडी जवानों को समान वेतन और सम्मान देने का काम करेंगे। विदित है कि पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों के समर्थन में विगत 18 मार्च से रायपुर रोड स्थित एकता विहार के प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर रहे है। जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार राज, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी गीता देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बाबूराम जयसवाल, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष बिल्लू वाल्मीकि, केन्द्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य राजीव कुमार, उमेश कुमार विप्लवी, नारेन्द कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने पहुंच कर अपना समर्थन प्रदान किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *