नव मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने किया शहीद आंदोलनकारीयो को नमन

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून 04 अप्रैल। नव मनोनीत उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद अशोक वर्मा ने मां डाट काली मंदिर पहुंचकर शीश नवाया एवं मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के महंत संयम गोस्वामी ने वर्मा को मां का आशीर्वाद स्वरुप चुन्नी भेंट करी एवं पूजा अर्चना कराई ।

वहीं अशोक वर्मा ने शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारीयो को नमन किया एवं पुष्प अर्पित किए । इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी एवं बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारीगण मौजूद रहे, जिन्होंने वर्मा का माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वही वर्मा ने अपने व्यक्तित्व में कहां की राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका को बुलाया नहीं जा सकता साथ ही वर्मा ने अपने बनने पर ईश्वर,उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,महामंत्री संगठन अजय कुमार एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करेंगे और निश्चित तौर पर 2027 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार उत्तराखंड में बनेगी । इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा कुकरेती, उपाध्यक्ष विनोद सागर, अधिवक्ता दीपक त्यागी अधिवक्ता सौरभ दूसेजा, अधिवक्ता कपिल अरोड़ा,अधिवक्ता आशुतोष गोसाईं,अधिवक्ता संदीप रोहिल्ला,अधिवक्ता मनीषा दूसेजा,मोहन खत्री, प्रभात डंडरियाल, गोल्डी,गुड्डू पैंथरी,टोनी पलटा,गौरव खण्डूरी,सुरेश नेगी,धर्मपाल रावत,गणेश डंगवाल,रघुवीर चौहान, पूर्ण सिंह लिंगवाल, धर्मपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *