प्रदेश में रसोई गैस के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे लोग

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून , 22 मई। प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें वे चेतावनी दे रहे हैं कि सड़कों पर नमाज़ की इजाजत नहीं दी जाएगी कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा सरकार व पार्टी पर जनता की तकलीफों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की असली परेशानियों पर ना मुख्यमंत्री और ना ही पार्टी अध्यक्ष व पदाधिकारी कोई जवाब देते उल्टा जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए नमाज़, मदरसा, लव जेहाद जैसे जुमलों को बोलते रहते हैं जिसे अब जनता समझ चुकी है यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता और विशेष रूप से पहाड़ी जिलों के लोग रसोई गैस के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं किन्तु सरकार बेपरवाह है, उन्होंने कहा कि पहाड़ों में जनता को कई कई महीनों से रसोई गैस का एक सिलेंडर नसीब नहीं हो रहा, लोग लंबी लंबी कतारों में खड़े हैं और भूखे प्यासे गर्मी में झुलसने के बाद जब तक उनका नंबर आता है सिलेंडर खत्म हो जाता है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के इकीस  हजार से ज्यादा छात्र छात्राओं जिन्होंने दो दो साल से नीट परीक्षा की तैयारियां की हुई थी उनका पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गया इन सवालों पर सरकार व भाजपा ने मुँह में पट्टी बांधी हुई है और जब कभी पट्टी हटाते हैं तब उनके मुंह से इन जन सरोकारों के बारे में कोई शब्द नहीं निकलता और वे हमेशा की तरह हिंदी मुस्लिम, नमाज़, मदरसा, लैंड जेहाद, लव जेहाद आदि वाहियाद विषयों पर जहर उगलना शुरू कर देते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड व देश की जनता भाजपा को इस नफरत की राजनीति को समझने लगे हैं और आने वाले समय में जनता इनको उचित जवाब भी देगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *