August 21, 2026

कैबिनेट मंत्री ने किया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सीधा अपमान : अनन्त आकाश

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 23 मई। सीपीआई (एम) के सचिव अनन्त आकाश ने कहा की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पत्रकारों और मीडिया चैनलों को “टटपूंजिये चैनल” कहकर संबोधित किए जाने की घोर निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह बयान न केवल अशोभनीय और अपमानजनक है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सीधा अपमान भी है।
अनन्त आकाश ने कहा है कि “श्री जोशी शायद भूल गए हैं कि पत्रकारिता कोई शगल नहीं, बल्कि बीजे, बीजेएमसी, बीसीजे, बीएमएम जैसे तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों से प्रशिक्षित एक शैक्षिक एवं व्यावसायिक पेशा है। भारत में हर पत्रकार का प्रशिक्षण, मीडिया कानूनों और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया जैसी संवैधानिक संस्था की जानकारी होती है।” सीपीएम ने मांग की है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *