July 10, 2026

वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। वन संरक्षक एवं नोडल फायर डॉ. विनय भार्गव ने चमोली पहुंचकर वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर वनाग्नि रोकथाम, फायर रिस्पॉन्स सिस्टम, सुरक्षा उपकरणों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न फायर क्रू स्टेशनों एवं वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। वनाग्नि नियंत्रण कार्यों में दिवंगत फायर वॉचर श्री राजेन्द्र सिंह के साहस और समर्पण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *