राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने की शहरी विकास सचिन से मुलाकात

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने शुक्रवार को सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा से सचिवालय में मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री झा ने कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए 19 अगस्त को पंचायती राज निदेशालय में प्रभावी बैठक का आश्वासन दिया l श्री मकवाना ने सचिव श्री झा से प्रदेश की स्थानीय नेताओं के सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने, 10 वर्ष से अधिक सेवाएं देने वाले मोहल्ला स्वच्छता समिति, दैनिक वेतन संविदा नालागेंग,रात्रि कालीन सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने, आबादी में क्षेत्रफल के अनुसार नया ढांचा बनाकर नए पद सृजित किए जाने तथा सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने, सफाई कर्मचारी को भूमि अथवा आवास दिए जाने सफाई कर्मचारी कल्याण को स्थापित किए जाने नगर पंचायत बनवास जिला चंपावत में वर्षों से कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मियों का वेतन सीधे उनके खातों में 15 जून 2011 के शासन आदेश अनुसार किए जाने आदि समस्याओं के शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया तथा मकवाना ने यह भी अनुरोध किया कि प्रदेश की स्थानीय निकायों की सभी सफाई कर्मचारी यूनियनों के अध्यक्ष महामंत्री, आयोग के उपाध्यक्ष , सचिव एवं सदस्यों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। सचिव श्री झा ने 19 अगस्त को सहस्त्र धारा रोड स्थित पंचायतीराज निदेशालय में बैठक कर समस्याओं का हल निकालने का आश्वसंन दिया। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, सचिव राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार विनोद कुमार, राजीव राजौरी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा, विनोद घाघट प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राष्ट्र वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा नीरज नागलिया प्रदेश महामंत्री विक्रम टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *