जेल भरो आंदोलन में सीटू से संबद्ध यूनियनें हिस्सेदारी करेंगी : लेखराज
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध यूनियनें 10 अगस्त के राष्ट्र व्यापी जेल भरो आंदोलन में भागीदारी करेगी। सीटू की विभिन्न यूनियनों की बैठकों में यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेलभरो आंदोलन में सीटू एटक, इंटक, किसान सभा आदि संगठन हिस्सेदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी जाएगी साथ ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।
