एसएसपी ने दिये कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 21 अगस्त। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों व चैकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,  इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिये गये।

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सांयकालीन एंव रात्री चैकिंग को और अधिक प्रभावी  बनाये, भीडभाड/संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विजिबिल्टी को बढाया जाये, साथ ही चैकिंग के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की शतप्रतिशत चैकिंग सुनिश्चित की जाये।

सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में चैकिंग की टाइमिंग व स्थान का निर्धारण कर स्वंय मौजूद रहते हुए अपने पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की आकस्मिक चैकिंग किया जाना सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त रात्री में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्धयनरत् बाहरी छात्रों के सम्बंध में जानकारी कर उनकी पृष्ठभूमि की जांच कर लें तथा ऐसे छात्र जो पूर्व में आपराधिक पृष्ठभूमि से जूडे हो अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त हो उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जाये।

सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरूद्व व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जाये। एसओजी तथा एएनटीएफ प्रभारी भी अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मियों को टास्क देते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

थाना/चैकियों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं/पीडित व्यक्तियों की शिकायतों का त्वरित सज्ञांन लेते हुए उसमें विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के अनावश्यक रूप से लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित जांचकर्ता अधिकारी के साथ-साथ थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक, नगर तथा ग्रामीण नियमित रूप से रात्री के समय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चैकिंग का जायजा ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर ले कि चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की श्थििलता अथवा लापरवाही न बरती जाये। यदि पुलिस चैकिंग की कमी के चलते किसी घटना का होना प्रकाश में आता है तो सम्बन्धित चैकी/थाना प्रभारी के विरूद्व भी कार्यवाही की जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *