राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 06 अक्टूबर। आज विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य ने नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने श्री दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
