उपाध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

एस. के.एम न्यूज़ सर्विस

देहरादून 28 नवम्बर।  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में उपाध्यक्ष, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड डॉ. विनय कुमार रूहेला ने शिष्टाचार भेंट की।  इस दौरान उनके बीच प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, आपदा के प्रभावों को कम करने तथा आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के संबंध में चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक का उपयोग और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने आपदा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *