June 12, 2026

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 31 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि में उद्योगों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों की स्थापना हेतु अपार संभावनाएं हैं। राज्यपाल ने इसके लिए एसोसिएशन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने राजभवन के माध्यम से उद्योग से सम्बन्धित सेमिनार आयोजित किये जाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राजीव अग्रवाल, हेमंत कुरील, एम.आर शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *