महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासांगिक

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 02 अक्टूबर। मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 ने आयुक्त कार्यालय में गांधी जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को सभी को आत्मसात कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासांगिक है। उनके विचारों को क्रियान्वित कर हम कठिन से कठिन समस्या का हल प्राप्त कर सकते है। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीयुक्त जीवन को अपनाकर अपने जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन देख सकते है। इसके साथ ही साथ गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया। अपर आयुक्त न्यायिक श्री सुरेन्द्र राम ने कहा कि महात्मा गांधी एक युगदृष्टा थे। इनके विचारों से यदि हम अंशमात्र भी प्रेरणा लेकर क्रियान्वित करते है तो न केवल अपने आप में परिवर्तन होगा बल्कि ढेर सारी समस्याओं को हल करने में भी सहायता मिलेगी। अपर आयुक्त प्रशासन श्री डी0पी0सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *