June 13, 2026

परिजनों के सुपुर्द किया नाबालिक बालक

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। थाना रायपुर पुलिस के अनुसार आज संजय पंवार पुत्र दयाराम पंवार निवासी आमवाला खादर नालापानी रायपुर देहरादून एक नाबालिक बालक उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष जो लाडपुर रायपुर बाजार में लावारिस घूमता हुआ मिला को सुरक्षा की दृष्टि से रायपुर थाना लेकर आए। थाना रायपुर पुलिस ने उक्त नाबालिक बालक के परिजनों के संबंध में आस-पास व स्थानीय लोगों को फोटोग्राफ दिखाकर काफी जानकारी करने पर उक्त नाबालिग बालक एक व्यक्ति निवासी लाडपुर रायपुर देहरादून का होना पाया गया। जिसके परिजनों को थाने पर बुलाकर उक्त नाबालिग बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपना बच्चा सकुशल मिलने पर देहरादून पुलिस की सराहना कर आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *