August 26, 2026

मण्डल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल्स सम्पन्न

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर,15 दिसम्बर। खेल निदेशालय उप्र लखनऊ, खेल भवन के तत्वाधान में 17 से 19 दिसम्बर, 2022 तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सहारनपुर मण्डल के जूनियर (बालक) बैडमिन्टन टीम का चयन किया गया। टीम का चयन उपक्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव की देख रेख में अक्षित धीमान, बृृजेश कुमार, संदीप कुमार शर्मा द्वारा किया गया। बैडमिन्टन बालक चयनित टीम खिलाडियों में समर्थ, पंकुल, समीर, अंकुर, देवा भारद्वाज, विनय तथा आरक्षित खिलाडी वंश पाल शामिल है।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *