मजबूत विरासत की धरा पर बहेगी विकास की धारा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
सहारनपुर, 01 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की सहारनपुर नगर एवं सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्रों की 32 करोड़ से अधिक लागत की 07 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 581 करोड़ से अधिक लागत की 03 परियोजनाओं का शिलान्यास, कुल 613 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में 36 लाख से ग्राम चुनैहटी शेख ग्राम शेखपुरा छाछरेकी मंे पंचायत भवन निर्माण कार्य, 6.44 करोड़ से जोनल ऑफिस ई कांफ्रेंस हॉल सहित नगर निगम का निर्माण कार्य, 7.43 करोड़ से हकीकत नगर में सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर कम वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण कार्य, 10 करोड़ से पांवधोई एवं ढमोला नदी के संगम पर पंहुच मार्ग एवं रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य, 6.13 करोड़ से नवाबगंज-जेल चुंगी मार्ग के चैनेज 02 लेन विद पेव्ड0 शोल्डर के साथ चौडीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य, 1.85 करोड़ से एनीमल बर्थ कन्ट्रोल परियोजनान्तर्गत नगर निगम में ए0बी0सी0 सेन्टर की स्थापना एवं उसके अन्तर्गत डॉग केयर सेन्टर शामिल है। शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में 577.23 करोड़ से आई. एण्ड डी. एवं 135 एम.एल.डी. एसटीपी कार्य, 2.66 करोड़ से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 08 थ्योरी कक्षों का निर्माण कार्य एवं 1.28 करोड़ से प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर वर्कशाप का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत रचना, श्रीमती सावित्री, श्रीमती रीना, श्री सौरभ, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत श्री तरूण कुमार, श्री विजय पाण्डेय, श्रीमती सोमती को स्वीकृति पत्र, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजना के तहत श्री कृष्णपाल को कस्टम हायरिंग सैन्टर्स की चाबी, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत श्रीमती अनुप्रेक्षा, श्री अमित कुमार, श्री मोहित कुमार को स्वीकृति पत्र, ओडीओपी के तहत श्री प्रवीण कुमार, श्री अशोक कुमार, अरसलन अंसारी, शैद को टूलकिट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्रीमती प्रीता, श्रीमती मिनाक्षी, श्रीमती सिमरन, श्रीमती संयोगिता को संयुक्त रूप से सीआईएफ फण्ड का 06 करोड़ तिहत्तर लाख रूपये का डमी चैक दिया गया। मुख्यमंत्री जी ने एक जुलाई से 15 अगस्त तक धारा 24 के अन्तर्गत रोवर द्वारा पैमाइश अभियान का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर एक लघु फिल्म दिखाई गयी जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल है। रोवर पैमाइश से भूमि की वास्तविक स्थिति का सटीक निर्धारण कर इंच-इंच का निष्पक्ष हिसाब होगा। इसके प्रयोग से पारंपरिक विधियों की तुलना में कम समय में पैमाइश, आधुनिक राजस्व अभिलेखों के अनुरूप पैमाइश, मानवीय त्रुटियों एवं विवादों का अंदेशा न्यूनतम, सीमा विवादों का त्वरित समाधान एवं सही पैमाइश से अनावश्यक विवादों एवं मुकदमों में कमी आएगी। इसके उपरान्त जनपद सहारनपुर के 09 वर्षों के विकास पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद में किए गये महत्वूपर्ण कार्यों को प्रदर्शित करते हुए उनकी महत्ता बताई गयी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गये वुडन हैण्डी क्राफ्ट, हर्बल शोप, आचार-मुरब्बा, मशरूम, मशाले एवं लकड़ी के उत्पाद के स्टालों का निरीक्षण किया। इसी के साथ राजस्व विभाग द्वारा लगाए गये भूमि पेमाईश के लिए तकनीकि का इस्तेमाल कर बनाए गये रोवर को प्रदर्शित किया गया जिसको माननीय मुख्यमंत्री जी ने देखा। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह एवं राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी सहित जनप्रतिनिधयों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जनपद के ओडीओपी काष्ठ निर्मित मां सरस्वती जी की मूर्ति भेंट की गयी। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराज सिंह डिग्री कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब विकास के लिए जज्बा हेाता है तो उस जज्बे का परिणाम विकास और विरासत के बेहतर समन्वय के रूप में हमारे सामने आता है। आज विकास की जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है यह योजनाएं विकसित भारत की आधारशिला बनने वाली है। मजबूत विरासत की मजबूत नींव पर ही एक सुदृढ विकास की आधारसिला को आगे बढाया जा सकता है। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए आवश्यक है कि हम विकास और विरासत में बेहतर समन्वय बनाएं। 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहारनपुर की धरती से दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकॉनामिक कोरीडोर का लोकार्पण किया था। 12 हजार करोड़ रूपये की लागत का ग्रीन फील्ड कोरीडोर सहारनपुर की देश की राजधानी के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर करता है। अब सहारनपुर का व्यक्ति 1.5 से 02 घण्टे में दिल्ली पंहुच जाता है। विकास की यह रफ्तार केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, यह अर्थव्यवस्था को भी इसी प्रकार की उड़ान दे रही है। जितनी अच्छी सडकें होंगी, जितनी अच्छी कनेक्टिविटी होगी उतनी ही विकास की रफ्तार तेज होगी। विकास की रफतार जितनी तेज होगी अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढेगी। प्रदेश सरकार ने दशकों से लम्बित परियोजनाओं को पूर्ण करने का कार्य किया है। रोड़ और रेलवे की कनेक्टिविटी के साथ ही अब सहारनपुर ऐयर कनेक्टिविटी के लिए भी तैयार हो रहा है। यह उड़ान सहारनपुर के नए विकास की आधारशिला बनेगी। अब सहारनपुर में अपना मेडिकल कॉलेज भी है। मेडिकल कॉलेज के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और द्वितीय चरण के उन्नयन के कुछ कार्यक्रमों की आज आधारशिला रखी जा रही है। सहारनपुर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो तथा यंहा के नालों में सीवेज व ड्रेनेज का पानी ऐसे ही न बहे इसके लिए एसटीपी की आधारशिला रखी गयी है। विकास और कनेक्टिविटी कैसी होनी चाहिए यह सहारनपुर ने कर दिखाया है। यहां के कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी वुड कार्विंग की अपनी परम्परा को जीवित रखा। आज एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से सहारनपुर को वैश्विक पहचान मिल रही है। 600 करोड़ से अधिक रूपये के वुड कार्विंग के उत्पादों का एक्सपोर्ट हो रहा है। एक्सपोर्ट की ताकत ही वास्तविक ताकत। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ रहा है। सहारनपुर में माँ शाकम्भरी के भव्य कोरीडोर का निर्माण हो रहा है। सर्दी, गर्मी, बरसात किसी भी मौसम में अब श्रद्धालुओं का मां के दरबार में जाना बंद नहीं होगा। शानदार ऐलिवेटिड कोरीडोर एवं फैसिलिटेशन सेन्टर के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। आज स्मार्ट रोड़, सडकें, इकॉनोमिक कोरीडोर, फोर लेन और टू लेन की कनेक्टिविटी, पुल, विश्वविद्यालय, स्पोर्टस कॉलेज, सरसावा सिविल टर्मिनल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आज प्रदेश के सभी जनपदों, तहसीलों, विकासखण्डों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, वार्डों में समान रूप से विकास हो रहा है। यही जीवन में परिवर्तन लाएगा। संत रविदास जी के जन्मभूमि काशी में भव्य कोरीडोर बनाया गया है तथा भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरण में सहारनपुर का नौजवान भी नियुक्ति पत्र पाता है। उन्होने कहा कि सरकार सहारनपुर वासियों के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ खडी है। यही मजबूती हम सबको आगे बढाएगी तथा नौजवानों के जीवन में परिवर्तन लाएगी। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह ने कहा कि सहारनपुर जनपद से तीन राज्यों की सीमा मिलती है। हमारे मुख्यमंत्री जी इतने संवेदनशील है कि चुनावी जनसभाओं के अलावा पिछले 09 वर्षों में 28 बार जनपद में आ चुके है। माँ शाकम्भरी मंदिर परिसर में आई बाढ के बाद स्वयं जाएजा लेने आना ही माननीय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता का उदाहरण है। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज है। बडे-बडे माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ रहा है। आज प्रदेश में लाखों करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे है। पारदर्शिता के साथ 09 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गयी है। चारों तरफ खुशहाली का माहौल है। उत्तर प्रदेश अब सर्वाेत्तम प्रदेश में शामिल है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा श्री सन्दीप सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा, यूपी सिडको के अध्यक्ष श्री वाई0पी0सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक श्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व मेयर श्री संजीव वालिया, पूर्व मंत्री श्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी, एडीजी श्री भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
