वर्ष 1951 में स्वर्गीय लाला जेठानंदन द्वारा की गई थी ‘कुमार स्वीट शॉप’ की स्थापना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। देहरादून की प्रसिद्ध ‘कुमार स्वीट शॉप’ की स्थापना वर्ष 1951 में स्वर्गीय लाला जेठानंदन द्वारा घंटाघर के पास की गई थी। यह दुकान अपने बेहतरीन कुल्फी फालूदा, रसमलाई और लौकी के लड्डू के लिए पूरे दून में मशहूर है। संस्थापक लाला जेठानंदन ने 1940 के दशक में पेशावर (अब पाकिस्तान) में मिष्ठान का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद उन्हें वह काम छोड़कर देहरादून आना पड़ा।  देहरादून आने के बाद उन्होंने घंटाघर के नजदीक एक छोटे पैमाने पर इस दुकान की नींव रखी। लाला जेठानंदन जी के बाद उनके बड़े बेटे रमेश कुमार वर्मा ने इस विरासत को संभाला। वर्तमान में तीसरी पीढ़ी इस प्रतिष्ठान को आगे बढ़ा रही है।  यहां का केसर, बादाम और पिस्ता से सजा पारंपरिक कुल्फी फालूदा पिछले सात दशकों से लोगों की पहली पसंद रहा है। समय के साथ और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ऐतिहासिक दुकान को घंटाघर के पास से राजपुर रोड स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *