रक्तदान शिविर में एकत्र हुईं 47यूनिट रक्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीज़न्स काउंसिल एवं श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में आज शौर्य दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर एवं हरेला पर्व के अवसर पर सैकड़ो पौधों के वितरण का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर देवभूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद एवं निर्धन भाई-बहन को आवश्यकता पड़ने पर 24 घंटे के भीतर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि आज के शिविर में 47यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिससे लगभग 141 लोगों को जीवनदान देने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि रक्तदान से बढ़कर कोई और नेक कार्य हो सकता है। मैं उन सभी रक्तवीरों को हृदय से नमन करती हूँ जिन्होंने अपना अमूल्य रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा की है।”

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित अतिथियों को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया तथा उनसे अनुरोध किया गया कि वे पौधे का रोपण कर उसकी नियमित देखभाल करें। इस अवसर पर अनामिका जिंदल ने योगेन्द्र पुंडीर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ो पौधे उपलब्ध कराकर संस्था के 5000 वृक्ष लगाने के अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायिका सविता कपूर, जस्टिस राजेश टंडन, डॉ. डी. एस. मान, डॉ. एस. फारूक, श्री संजय गर्ग, डॉ. आर. के. बख्शी, श्री प्रमोद कपूर, इंद्राणी पांधी,  संजय मित्तल, तृप्ति मित्तल, नीरा मित्तल, भक्ति कपूर, मंजू हरनाल,  रविन्द्र रस्तोगी, प्रिया गुलाटी, अनुज जैन, गौरव जैन, नवीन गुप्ता, विक्की,  जोगेंद्र पुंडीर, शशि सिंघल,  रोशन राणा, सुमित प्रजापति, सुमित, लस्कर, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. मुकुल शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक, डॉ. सीमा कृष्ण अवतार, इंदु शर्मा , नवेन्दु चौहान, श्री श्याम सुन्दर गोयल,  नलिनी, पवन  जी,मोंटी कोहली, गामा जी,रणवीर जी ,आशा, मोना  कौल,रिया, तन्वी,बालेश् गुप्ता, आरती, अशोक वर्मा जी,   नागेश जी  ,  सूर्य प्रकाश ,आशीष  मित्तल,शील/आदेश मंगल यूपीईएस यूपीईएस यूपीईएस पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों मेधावी, कैरोल, नंदिता, रुद्राक्ष, राघव, श्रेय,  नियति, तोषणी एवं मंथन ने अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहितकारी अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *