पुलिस ने भोले को हर की पैड़ी से जल उपलब्ध कराकर किया गंतव्य के लिए रवाना

भगवती प्रसाद गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार। आज लक्की पुत्र देवकरण निवासी मोहिद्दीनपुर गावड़ी थाना परतापुर जिला मेरठ 51 लीटर की कावड़ लेकर अपने भाइयों मणि आदि के साथ अपने गंतव्य को जा रहा था। नहर पटरी पर  संतोषी माता मंदिर के पास एक व्यक्ति राहुल पुत्र भोला निवासी पूर्वी अम्बर तालाब रुड़की का हाथ लगने से उक्त भोला की कावड़ असंतुलित होकर गिर गई और खंडित हो गई मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड प्रमोद शर्मा व होमगार्ड पीसी सोकुमार के द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया परंतु उक्त भोले उग्र होने लगे सूचना पर सेक्टर पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार मय पुलिस टीम मय एसपीओ मयंक गौतम  के मौके पर जाकर भोलो को समझाकर मामले का निस्तारण किया। उक्त व्यक्ति को तुरंत मौके से हटाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु कोतवाली रुड़की भेजा गया और उक्त लक्की भोले को हैड कॉन्स्टेबल 441 अरविन्द के साथ भेजकर हर की पौड़ी से गंगाजल लाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उत्तराखंड पुलिस के द्वारा किए गए उक्त सहयोग के लिए आम जनता व सभी भोलो के द्वारा धन्यवाद दिया गया व हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस की प्रशंशा करते हुए अपने गंतव्य को चल दिएl

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *