August 25, 2026

युवाओं के करियर विकास के लिए आयोजित होगा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 21 दिसम्बर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार भारत सरकार की परियोजना नेशनल करियर सर्विस और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सौजन्य से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और माइक्रोसॉफट द्वारा युवाओं के करियर विकास के लिए प्रशिक्षण पाठयक्रम प्रस्तावित किए गये है जो ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों माध्यम से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के परिसर मे स्थित माडॅल कैरियर सेन्टर में कराया जायेगा। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी श्री सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पाठयक्रम 02 सप्ताह से 04 सप्ताह के अन्तराल के होगें। ऐसे इच्छुक पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय मे प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है जिनकी योग्यता 12वीं और स्नातक पास हो तथा आयु 18 से 35 वर्ष हो प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। ये सभी प्रशिक्षण पाठयक्रम निःशुल्क है और इन्हें पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र और रोजगार के अवसर भी प्रदान कराये जायेगें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *